देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय में नवरात्रि पर भव्य डांडिया नाइट का आयोजन

देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय (DBUU) के स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म एंड लिबरल आर्ट्स तथा स्टूडेंट वेलफेयर सेल के संयुक्त तत्वावधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य एवं रंगारंग डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इस उत्सवमयी कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 2500 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोशनी, संगीत, मित्रों व शिक्षकों की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के साथ अध्यक्ष श्री संजय बंसल, उपाध्यक्ष श्री अमन बंसल, कुलपति डॉ. अजय कुमार सहित समस्त नेतृत्व ने भी छात्रों के साथ मिलकर गरबा और डांडिया का आनंद लिया।

अध्यक्ष श्री संजय बंसल ने अपने संबोधन में छात्रों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए कहा:
“नवरात्रि ऊर्जा, उत्साह और नई शुरुआत का पर्व है। यह हमें सिखाता है कि सकारात्मक सोच और सामूहिकता के साथ हर कठिनाई पर विजय पाई जा सकती है। आप सभी छात्र-छात्राएँ न केवल शिक्षा में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में इसी उमंग और जोश के साथ आगे बढ़ें।”

उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और उत्सवों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय के शैक्षिक वातावरण में सांस्कृतिक विविधता और सामूहिक उत्साह का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *